Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ग्राम पंचायत खाते से नियम विरुद्ध धरनाशि निकालने का आरोप

ग्राम पंचायत खाते से नियम विरुद्ध धरनाशि निकालने का आरोप

Fri, 25 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खाते से नियम विरुद्ध धरनाशि निकालने का आरोप
ग्राम पंचायत खाते से नियमों की अनदेखी कर धनराशि निकालने का आरोप
विज्ञापन

शामली। ग्राम पंचायत कैंडी के बैंक खाते से नियम विरुद्ध धनराशि निकालने का आरोप लगा है। जिला पंचायत सदस्य ने अन्य ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी से इसकी शिकायत कर कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों की मिलीभगत से ग्राम प्रधान और उनके भाई भतीजों के नाम से धनराशि निकाली गई। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार दोपहर जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू गांव कैंडी निवासी राजभर और कुलदीप के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात कर राजभर और कुलदीप सिंह के शपथपत्रों के साथ ग्राम पंचायत कैंडी के बैंक खाते से 2015-16, 2016-17 और 2016-17 में निकाली गई धनराशि का ब्योरा दिया। इन लोगों का आरोप है कि तीन साल के दौरान ग्राम प्रधान अनसार, उनके भाई अनवार अहमद, भतीजे अबरार और कय्यूम तथा अन्य फर्म के नाम से विकास कार्यों के नाम पर 1,25,54,315 रुपये कैंडी स्थित पीएनबी शाखा से निकाले गए। आरोप है कि धनराशि निकालने में पूर्व ग्राम पंचायत सचिव और वर्तमान ग्राम पंचायत सचिव की भूमिका भी संदिग्ध रही। उन्होंने कहा कि जिन फर्म के नाम से धनराशि निकाली गई, उनका कैंडी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मामले में मुख्य विकास अधिकारी को जांच कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया
कैंडी ग्राम प्रधान अनसार का कहना है कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के लिए बैंक खाते से धनराशि निकाली जाती है। जितनी भी धनराशि निकाली गई, वह विकास कार्यों पर खर्च हुई, उसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं बरती गई है। ग्राम प्रधान का कहना है कि नियम विरुद्ध धनराशि निकालने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed