फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ओपन मेरिट के आवेदन करने के लिए कॉलेजों में उमड़ी भीड़

ओपन मेरिट के आवेदन करने के लिए कॉलेजों में उमड़ी भीड़

Thu, 10 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ओपन मेरिट के आवेदन करने के लिए कॉलेजों में उमड़ी भीड़
शामली।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में यूजी में तीसरी मेरिट के दाखिलों के बाद अब यूनिवर्सिटी ओपन मेरिट जारी करेगी। पहली ओपन मेरिट बृहस्पतिवार की दोपहर तक जारी की जाएगी। जिसके दाखिले 14 अगस्त तक होंगे। इसके बाद खाली सीटों पर दूसरी ओपन मेरिट जारी की जाएगी। बुधवार को आवेदन करने के लिए भीड़ उमड़ी रही।

बुधवार को यूनिवर्सिटी द्वारा ओपन मेरिट के लिए वेबसाइट पर अपलोड परफोर्मा को डाउनलोड करने में छात्र-छात्राएं जुटे रहे। इसके बाद जमा करने के लिए कॉलेजों में सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। यूनिवर्सिटी के निर्देशानुसार सभी विद्यार्थियों ने चयनित किए गए छह कॉलेजों में से केवल दो कॉलेजों में आवेदन पत्र जमा कर दिए। इसके बाद कॉलेजों में जमा किए गए आवेदन पत्रों को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर लॉक करने की प्रक्रिया जारी रही। यूनिवर्सिटी लॉक किए गए आवेदन पत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर तक मेरिट जारी करेगी। इस तरह कॉलेजों में बृहस्पतिवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू होना मुश्किल है। शुक्रवार से दाखिले शुरू होकर 14 अगस्त तक जारी रहेंगे। इसके बाद खाली सीटों पर फिर से आवेदन पत्र जमा कर दूसरी ओपन मेरिट जारी की जाएगी। फिलहाल जनपद के चार राजकीय और एडेड कॉलेजों में यूजी ट्रेडिशनल कोर्सों में तीसरी मेरिट तक सभी संकायों में 2292 सीटों में से 1139 सीटें खाली रह गई है।
विज्ञापन


जनपद के कॉलेजों में खाली सीटों का ब्योरा
1- आरके पीजी कॉलेज शामली
कोर्स सीट खाली पंजीकरण
बीकॉम 160 92 578
बीएससी बायो 120 37 677
बीएससी गणित 80 19 909
बीएससीसांख्यिकी 60 17 184
बीएससी कृषि 120 87 1890

2-वीवी पीजी कॉलेज शामली
बीए 533 259 3440
बीकॉम 160 113 509

3-विजय सिंह पथिक राजकीय कॉलेज कैराना
बीए 372 196 2535
बीकॉम 160 92 639
बीएससी बायो 60 33 419
बीएससी गणित 120 60 514

4-राजकीय बालिका महाविद्यालय कांधला
बीए 267 81 819
बीएससी बायो 40 26 149
बीएससी गणित 40 27 92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed