{"_id":"598a0bcd4f1c1ba6048b4849","slug":"191502219213-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
वेतन न मिलने से क्षुब्ध सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों के संबंध में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा। बाद में पालिका के अधिशासी अधिकारी ने सफाईकर्मियों का वेतन शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद शाम को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई।
पिछले तीन दिन से सफाई न होने से शहर में गंदगी का अंबार लग गया। रक्षाबंधन पर भी वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों में आक्रोश बन गया। इसी के चलते मंगलवार को नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगो के संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को सौंपा। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रमुख सचिव नगर विकास से फोन पर वार्ता हो गई है तथा जल्दी ही वेतन दिलाया जाएगा। धरना- प्रदर्शन में नरेश कुमार, अमित कुमार चावला, ब्रिजेश, सावन टांक, आशु, आकाश, बबलू, राजा, प्रवीण कुमार, विकास, देवानंद, सन्नी,रामचंद्र, धीरज आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, मंगलवार दोपहर बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती से मुलाकात की तथा सफाई कर्मियों को वेतन दिलाने की मांग रखी। वहीं, सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और अन्य सफाई कर्मियों ने भी अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सफाई कर्मियों का वेतन शीघ्र दिलाया जाएगा। इसके बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई। इस दौरान राधेश्याम पारचा, देवेंद्र धीमान, विनोद तोमर, देवेंद्र बिड़ला, प्रवीण गहलोत, अनिल चंद्रदेव, नरेश, घनश्याम पारचा मौजूद रहे।