फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राहुल गांधी की कार पर पथराव से कांग्रेसियों में रोष

राहुल गांधी की कार पर पथराव से कांग्रेसियों में रोष

Sat, 05 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी की कार पर पथराव से कांग्रेसियों में रोष
शामली।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर गुजरात में पथराव होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया।
शुक्रवार दोपहर शामली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कहा कि गुजरात में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए राहुल गांधी गुजरात जा रहे थे, तो उनकी कार पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का हनन है। भाजपा शासित प्रदेशों में विपक्षी दलों के नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है। इस दौरान जेके जैन, राजेश कश्यप, बाबू खान, प्रवीण पांचाल, राधेलाल शर्मा, नीरज भार्गव, प्रद्युमन चौधरी, सुरेशपाल सैनी, अंकित, अशोक, यशपाल कपूर, राजेंद्र भारती, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

बाबा सूरजमल बने आरजेएसएस के संरक्षक
शामली।
राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने गांव भैंसवाल निवासी बतीसा खाप के चौधरी सूरजमल को समिति में संरक्षक बनाया। गांव में उनके आवास पर पहुंचकर पगड़ी पनाई गई। साथ ही कालखंडे खाप के चौधरी संजय सिंह को भी सम्मानित किया। इस दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन सिंह बालियान, जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह नंबरदार, चैनपाल सिंह बालियान, उमेश कुमार, देवराज पहलवान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

21 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी
शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के प्रवक्ता राजवीर सिंह विद्रोही ने बताया कि किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो रहा, जिससे प्रदेश सरकार की उदासीनता उजागर होती है। बताया कि यदि 20 तक समस्त गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया, तो किसान मजदूर 21 अगस्त से चीनी मिलों पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed