फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बोर्ड बैठक में चेयरमैन ने गिनाई उपलब्धियां

बोर्ड बैठक में चेयरमैन ने गिनाई उपलब्धियां

Thu, 03 Aug 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में चेयरमैन ने गिनाई उपलब्धियां
शामली।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद शामली की बोर्ड बैठक में चेयरमैन अरविंद संगल ने पांच वर्षों के दौरान कराए विकास कार्य गिनाए। सभासदों को फूलमाला और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। एक सभासद ने बैठक में ही विरोध कर दिया। चेयरमैन के दावों को झूठा बताते हुए सभासद ने मेडल लेने से इंकार कर दिया।
मंगलवार को नगरपालिका सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अरविंद संगल ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से छोटे वाहन खरीदे गए। स्वच्छता अभियान चलाते हुए यूपी में शामली शहर 18 वें नंबर पर रहा। शहर के बीच डिवाइडर बनवाकर पौधरोपण किया गया और स्ट्रीट लाइट लगाई गईं। इसके अलावा हैंडपंप और नलकूप लगवाए गए, इंटरलाकिंग सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वार्ड सभासदों को स्मृतिचिह्न के तौर पर मेडल और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभासद सुशीला देवी, प्रहलाद सिंह, सोनू चावला, बबीता ऐरन नसीम, इस्लाम, अशोक सरोहा, विनोद तोमर, सेठपाल, रूपाली गुप्ता, शाहिदा, देवेंद्र कुमार, अनीता, पूरनचंद, विनोद कुमार, धुरेंद्र, लोकेंद्र, गुलजार, सुभाष कश्यप, इकराम, महबूब राणा, नावेद, प्रह्लाद, वरिष्ठ लिपिक बाबूलाल, सुखपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोखले दावों के कारण नहीं पहना मेडल
नगरपालिका की बैठक में सभासद अशोक सरोहा ने मेडल और फूल माला पहनने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि नगर पालिका चेयरमैन ने शहर में कोई खास कार्य नहीं किया। शहर का पैसा अपने स्कूल सेंटआरसी मुंडेट की तरफ लगवा लिया। शहर की सड़कें जर्जर हैं तथा डिवाइडर भी प्रदेश में सबसे खराब बनवाए गए हैं। इसके अलावा सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है तथा कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान तक नहीं हुआ। चेयरमैन की ओर से किया जा रहा उत्कर्ष कार्य का दावा हवा हवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed