फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ्रतियोगिता में तनिशा ने पाया दूसरा स्थान

्रतियोगिता में तनिशा ने पाया दूसरा स्थान

Wed, 08 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
्रतियोगिता में तनिशा ने पाया दूसरा स्थान
प्रतियोगिता में तनिशा ने पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन

शामली। सरस्वती पब्लिक स्कूल शेखूपुरा कंडेला के मैथ्स कोआर्डिनेटर करण वर्मा ने बताया कि चार मई को दिल्ली के लोधी रोड स्थित स्टेन ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय स्तर की ओरेंज ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के करीब 300 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा तनिशा चौहान ने प्रतिभाग कर गणित विषय में 99.83 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा ने प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल और नकद पुरस्कार प्राप्त कर स्कूल, जिले और प्रदेेश का नाम रोशन किया। बुधवार को स्कूल में प्रबंधन कमेटी के सुखपाल सिंह चौहान, प्रधानाचार्य चंद्र किरण भूषण कौशिक और स्टाफ सदस्यों ने विजेता छात्रा का स्वागत कर बधाई दी।
आधुनिक कंप्यूटर लैब स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
शामली। रोटरी क्लब शामली ने बुधवार को गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब स्मार्ट क्लास का उद्घाटन क्लब के मंडलाध्यक्ष दीपक जैन व मनीष शारदा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्लब द्वारा स्कूल को पांच कंप्यूटरों की लैब समर्पित की गई और एक अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर की स्थापना की भी की गई। मुख्य अतिथि दीपक जैन ने बताया कि आज के आधुनिक युग में बिना कंप्यूटर के किसी भी क्षेत्र में सफलता पर पार पाना अधूरा है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष प्रवीण गोयल, सरदार अर्जुन सिंह, जोगेंद्र सिंह, सुुुुधाकर आर्य, गुरमुख सिंह, राजकुमार, विकास चौधरी, विनय गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित
शामली। जिला टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार शाम को हुई, जिसमें वर्ष 2019-20 के लिए पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए। एसोसिएशन के महासचिव सचिन कुमार सैनी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह सैनी, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, महासचिव सचिन कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष विक्रांत भार्गव को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही एसोसिएशन द्वारा कार्यकारिणी कमेटी गठित की गई, जिसमें जेके जैन, अनिल मित्तल, अनुज गोयल, अमित शर्मा व मुनव्वर हसन को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed