फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक सवार छात्रा को कुचला, हालत नाजुक

बाइक सवार छात्रा को कुचला, हालत नाजुक

Mon, 25 Feb 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार छात्रा को कुचला, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। ऊंचागांव निवासी नवीन की 14 वर्षीय बेटी यशस्वी चौहान कैराना के सेंट आरसी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। सोमवार सुबह छात्रा अपने भाई युवराज के साथ में बाइक से स्कूल जा रही थी। कांधला तिराहे के निकट पीछे से आ रही भैंसा बुग्गी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों भाई-बहन दूर जा गिरे। बताया जा रहा है कि सीमेंट के कट्टों से भरी बुग्गी का एक पहिया छात्रा के पेट पर उतर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायलों शामली के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां छात्रा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि उसके भाई को मामूली चोटें आई है। जिसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे के संबंध में कोतवाली पर शाम तक कोई तहरीर आने से पुलिस ने इंकार कर दिया।

हादसे का शिकार होने से बची स्कूली बस
कैराना। सोमवार सुबह एक स्कूल की बस बच्चाें को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी लकड़ियों से भरी ट्रॉली में मामूली साइड लग गई। ट्रॉली चालक का आरोप था कि उसकी खड़ी हुई ट्रॉली में टक्कर मारी गई, जबकि बस चालक ने अचानक ट्रॉली लेकर चलने का आरोप लगाया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सड़क हादसे में मुकदमा दर्ज, गाड़ी पकड़ी
कैराना। हिंगोखेड़ी निवासी रविंद्र रविवार शाम अपनी पत्नी संगीता के साथ बाइक से पानीपत की ओर से कैराना आ रहा था। हैदरपुर गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया था। संगीता को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रविंद्र ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र नागर का कहना है कि डीसीएम चोरी की लग रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed