फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   55 लाभार्थियों को मिलेगा शादी अनुदान

55 लाभार्थियों को मिलेगा शादी अनुदान

Tue, 08 Jan 2019 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
55 लाभार्थियों को मिलेगा शादी अनुदान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शादी अनुदान योजना के तहत पिछड़ी जाति के 55 लाभार्थियों के लिए शादी अनुदान की धनराशि 11 लाख स्वीकृत कर दी गई है। सभी को 20-20 हजार रुपये की धनराशि सीधी उनके खाते में जाएगी।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शादी अनुदान योजना के संबंध में बैठक आयोजित हुई। डीएम ने बताया कि पिछड़ी जाति के 55 लाभार्थियों के लिए शादी अनुदान की धनराशि 11 लाख स्वीकृत की गई। सभी लाभार्थियों को बीस-बीस हजार की धनराशि सीधी उनके खाते में जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही चयनित आवेदकों की सूची विधायकों को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ विवेक त्रिपाठी, जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रसून राय संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। उधर, डीएम अखिलेश सिंह और भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी ने 250 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। डीएम ने कहा कि गरीब जनता को शीतलहर एवं ठंड से सुरक्षित रखने के लिए तहसील, ब्लाक तथा जनपद स्तर पर रैन बसेरे बनाए गए है। इसमें गरीब जनता रात्रि में जाकर आराम से ठहर सकती है। इस अवसर पर एडीएम केबी सिंह, ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक, तहसीलदार अभय राज पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed