फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना में 1500 नए कनेक्शन

प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना में 1500 नए कनेक्शन

Thu, 03 Jan 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री  उज्जवला गैस योजना में  1500 नए कनेक्शन
जलालाबाद । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कस्बे की गैस एजेंसियों में एक सप्ताह के अंदर 1500 नए कनेक्शन के लिए आवेदन किए गए। कस्बे की इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले एक सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों ने 20 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक 1500 आवेदन किए गए। 2011 की मतगणना के आधार पर इंडेन गैस एजेंसी जलालाबाद से भी लगभग दो हजार पात्र परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। जलालाबाद इंडेन गैस एजेंसी की प्रबंधक नीतू सिंह ने बताया कि एजेंसी से लगातार उज्ज्वला योजना को प्रोत्साहन दिया जा रहा है ।
विज्ञापन


तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग
जलालाबाद। ग्राम अंबेहटा याकूबपुर के ग्रामीणों ने डीएम शामली एक प्रार्थनापत्र देकर बताया गांव के तालाब पर गाव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। तालाब की खुदाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। आधे से अधिक तालाब पर अवैध कब्जा है। जिसको तुरंत कब्जा मुक्त कराकर, पूरे तालाब की खुदाई कराई जाए। शिकायत करने वालों में रोहित, राजबीर, अनिल, पुष्पेंद्र, इंद्रपाल, अश्वनी कुमार, धर्मेंद्र, रामदयाल, मिथुन आदि रहे।
विज्ञापन


आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए चलाया अभियान
जलालाबाद। नगर पंचायत में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। डीएम शामली के निर्देश पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय आनंद ने कस्बे के अंदर खुले में घूम रहे पशुओं के लिए मुनादी कराई। बाद में नगर पंचायत के सफाई नायक निसार अहमद सफाई कर्मचारियों के साथ कस्बे में घूमे और खुले में घूम रहे पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed