{"_id":"5b9d5426867a557f704167fe","slug":"181537037350-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता पखवाड़ा में लगे छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता पखवाड़ा में लगे छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता पखवाड़ा में लगे छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
ऊन। होली हेवन पब्लिक स्कूल ऊन में एक सितंबर से 15 तक चले स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का अंतिम दिन रहा। कार्य से जुड़े सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विद्यालय में पिछले 15 दिन से चल रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पेंटिंग , वाद-विवाद प्रतियोगिता , स्वच्छता जागरूकता अभियान व रेैली के अतिरिक्त समाज में स्वच्छता बढ़ाने के लिए लघु नाटिकाओं का भी आयोजन किया गया। शनिवार को विद्यालय के डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक व मैनेजर अंकुर राणा ने इस स्वच्छता पखवाड़े में लगे सभी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अभियान में तनु, खुशी, रिया, रितिका , पायल, तानिया, आस्था, सौरव शर्मा, सुमित , अनुष्मान , अंकुरमान, प्राची, तरू, राशि मित्तल, शौर्य, पायल धीमान, सारंग गिल ,अभय कुमार, वंशिका आदि की विशेष भूमिका रही। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ मस्तिष्क में प्रदान करती है और हमारे विचारों में नवीनता लाती है। इसलिए हमें यह स्वच्छता अभियान मनाते रहना चाहिए। उप प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक ने कहा कि विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने पिछले 15 दिन में स्वच्छता के नए आयाम स्थापित कर सभी के सामने एक नया लक्ष्य रखा है। इस अभियान में नीरज मित्तल, ओमकार दत्त कौशिक, सुधीर कुमार , सुजाता, गुलाम रसूल, लोकंद्र कुमार, विजय कुमार, दीपक कुमार, संगीता, उमा , सुभाष, प्रियंका शर्मा, वासू आदि रहे।