{"_id":"5b84435f42c792462d134b47","slug":"181535394655-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर टिप्पणी करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर टिप्पणी करने का विरोध
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शामली।
अखिल भारतीय मौर्य महासभा के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर रोष जताया। सोमवार को शामली कलक्ट्रेट पहुंचे महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि गत 20 जुलाई को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के विषय में अशोभनीय टिप्पणी सरकार के एक मंत्री द्वारा की गई थी। मौर्य केवल जाति ही नहीं, बल्कि भारत की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की है कि लोकसभा की कार्रवाई के रिकॉर्ड से उस टिप्पणी को निकाला जाए। इस दौरान मुकेश सैनी, डॉ. राजकुमार सैनी, राकेश सैनी, महेंद्र सैनी, सोनू राणा, शेखर सैनी, पंकज सैनी, योगेंद्र सैनी, राजकुमार सैनी राजा सैनी आदि मौजूद रहे।