फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसानों ने मांगा पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान

किसानों ने मांगा पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान

Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने मांगा  पिछले सत्र का  बकाया गन्ना भुगतान
शामली। जिले की चीनी मिलों पर गन्ने का बकाया भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट मेें असली भारत संगठन के आह्वान पर किसानों ने धरना दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मेनपाल चौहान के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और सीएम योगी के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कहा कि अगले दो माह में चीनी मिलों का नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है। पिछले पेराई सत्र का जिले की चीनी मिलों पर किसानों का 465 करोड़ रुपये बकाया है। शामली जिले की अपर दोआब चीनी मिल शामली पर 180 करोड़, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल थानाभवन पर 165 करोड़, राणा समूह की सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राईवेट लिमिटेड ऊन पर 120 करोड़ बकाया है। जिले की चीनी मिलों से नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले बकाया गन्ना भुुगतान कराए जाने की मांग की है। मौके पर असली भारत संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मेनपाल चौहान, रोबिन गुर्जर, इमरान, सुभाष चौहान, अमित, तरसपाल, रामवीर सिंह, संदीप, सोनू, राकेश, संजय सिंह, सतवीर आदि मौजूद रहे।
15 प्रतिशत ब्याज समेत गन्ना भुगतान की मांग की उठाई
शामली। किसान यूनियन की एक बैठक में वर्ष 2017-18 पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान 15 प्रतिशत ब्याज समेत कराए जाने की मांग की। बृहस्पतिवार को शहर के करनाल रोड पर यशपाल सिंह उर्फ टीटू निर्वाल के आवास पर किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2017-18 पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान 15 प्रतिशत ब्याज समेत कराए जाने व क्रय केंद्रों से गन्ना ढुलाई भाड़ा जो मिल द्वारा अवसंवैधानिक तरीके से काटा गया है। तत्काल वापस कराए जाने की मांग की है। मौके पर किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव संजीव लिलौन, जिला अध्यक्ष शामली मनोज पंवार, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर प्रमोद अहलावत, पप्पू लिलौन, जयप्रकाश शास्त्री, उधम सिंह मंत्री, विकास पंवार, रमेशचंद, विक्रम सिंह, कंवरपाल, विनय पंवार, रोहित पंवार, ब्रह्मपाल सिंह मलिक भारत मलिक मौजूद रहे। किसानों की समस्या को लेकर पांच सितंबर को शामली गन्ना सहकारी समिति में बैठक होगी।
विज्ञापन


चीनी मिलों के गेट पर घेरा डालो, डेेेरा डालो आंदोलन होगा शुरू
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के प्रवक्ता राजवीर सिंह विद्रोही ने गन्ना किसानों का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज समेत दिलाए जाने की मांग की है। बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने पर उनका संगठन तीनों चीनी मिलों के गेट और कलक्ट्रेट पर घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed