{"_id":"5b7f04e042c79246695cd362","slug":"181535050976-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कॉलेज में शिक्षकों की कमी होने की एडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कॉलेज में शिक्षकों की कमी होने की एडीएम से की शिकायत
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में शिक्षकों की कमी
शामली।
क्षेत्र के गांव लिसाढ़ के ग्रामीणों ने गांव के इंटर कॉलेज में कठिन विषयों के शिक्षकों की कमी होने के चलते कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम से शिकायत की। शिकायत के दौरान एडीएम के दुर्व्यवहार के कारण ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया। इसके चलते ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया।
बृहस्पतिवार को गांव के जनता इंटर कॉलेज में गणित और विज्ञान विषय का काफी समय से शिक्षक न होने पर ग्रामीण डीएम से शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे, जिसमें गठवाला खाप के बाबा चौधरी राजेंद्र सिंह के साथ 50 ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि परिसर में डीएम के नहीं मिलने पर वह शिकायत लेकर एडीएम के कक्ष में पहुंच गए। कक्ष में घुसते ही उन्होंने ग्रामीणों को हड़काते हुए शिकायत सुनने से मना कर दिया और बाहर निकाल दिया, जिससे ग्रामीणों में अधिकारी के प्रति विरोध प्रकट करते हुए कलक्ट्रेट में हंगामा भी किया। कॉलेज में पहले विज्ञान विषय के शिक्षक अनिल कुमार और गणित विषय के शिक्षक उमेश ने डीआईओएस कार्यालय से अपने को अन्य कॉलेजों में संबद्ध करा लिया है। कॉलेज प्रधानाचार्य ने अभी तक किसी भी शिक्षक को रिलीव नहीं किया है।