{"_id":"5b5cb6354f1c1b54638b5328","slug":"181532802613-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना पुल पर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने शनिवार रात कैराना यमुना पुल पर पहुंचकर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही यमुना नदी में आ रहे उफान को लेकर गोताखोरों की टीम को अलर्ट रहने का निर्देश दिया।
शनिवार रात करीब सात बजे दोनों अधिकारी अपनी टीम के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए कैराना से होकर पानीपत रोड पर यमुना पुल पर पहुंचे। वहां जिलाधिकारी ने यमुना नदी की रैलिंग को ठीक कराने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया। वहीं, यमुना नदी किनारे पर भी बल्लियों से बेरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने यमुना पुल चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि ड्यूटी गंभीरता से करें। यमुना पुल पर गोताखोरों की टीम भी सक्रिय रहें, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए।
पौधरोपण लक्ष्य की पूर्ति को सीडीओ ने ली बैठक
शामली। मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने शनिवार को ब्लाक रोड स्थित कार्यालय में बैठक करके पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में जनसहयोग भी लिया जाए। पौधरोपण करने के बाद पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी तय करें। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण में अपने परिजनों के नाम से पौधे लगवाने के लिए 150 रुपये प्रति पौधे के हिसाब से धनराशि वन विभाग के पास जमा कराई है। इसलिए यह भी ध्यान रखना है कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल भी जाए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला वनाधिकारी सूरजपाल, कृषि उपनिदेशक डाक्टर शिवकुमार केसरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश कुमार सैनी, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार अत्री और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।