{"_id":"5b4cede34f1c1b51748b550d","slug":"181531768291-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे सैंपल
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे सैंपल
कैराना।
शीतल पेय पदार्थ पीने के कारण एक ही परिवार के कई लोगों के बीमार होने पर सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम को साथ लेकर गांव मन्ना माजरा में पहुंचे। परचून की दुकानों पर चेकिंग कर कोल्ड ड्रिंक्स के नमूने भरे गए। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
रविवार को गांव मन्ना माजरा में शीतल पेय पदार्थ पीने के कारण इलियास के परिवार के आठ लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। इसी के चलते सोमवार सुबह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार तोमर अपनी टीम के साथ गांव मन्ना-माजरा पहुंचे। पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर लगभग डेढ़ घंटे तक जानकारी ली। इसके बाद टीम उस दुकान पर पहुंची जहां से इलियास के परिवार ने कोल्ड ड्रिंक्स खरीदी थी। टीम ने दुकान पर कोल्ड ड्रिंक्स का सैंपल लिया। टीम में शामिल खाद्य निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि दुकान पर मौजूद कोल्ड ड्रिंक्स का सैंपल लिया गया है। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यदि नमूना फेल आता है, तो कार्रवाई की जाएगी।