फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कौन रोकेगा इन्हें, धडल्ले से दौड़ रहे डग्गामार वाहन

कौन रोकेगा इन्हें, धडल्ले से दौड़ रहे डग्गामार वाहन

Sat, 23 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कौन रोकेगा इन्हें, धडल्ले से दौड़ रहे डग्गामार वाहन
जिले में बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ते हैं डग्गामार
विज्ञापन

शामली।
यातायात नियमों से बेपरवाह डग्गामार वाहन जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों के विभिन्न मार्गों पर धड़ल्ले से दौड़ते हैं। कई लोगों की शिकायत है कि सवारियां भी मानक से ज्यादा और वाहनों की छतों पर बैठाई जा रही है। इसके बावजूद इसके एआरटीओ से लेकर पुलिस-प्रशासन को डग्गामार वाहन चालकों की यह मनमानी दिखाई नहीं दे रही है। यह लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी को जन्म दे सकती है।
पूर्व में डग्गामार वाहनों की वजह से हादसे भी होते रहे हैं। इसके बावजूद डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लग पा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन मार्गों पर डग्गामार वाहनों का संचालन बड़ी संख्या में हो रहा है, वहां रास्ते में पुलिस चौकियां भी पड़ती हैं। इतना ही नहीं कैराना में तो थाने के सामने से ही डग्गामार वाहनों में सवारियां बैठाई जाती हैं। सवारियां सिर्फ वाहनों के भीतर ही नहीं, बल्कि छतों पर भी बैठाई जा रही हैं। इसके बावजूद डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लगना कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

मानक 10 सवारी का, बैठाते हैं 20
सवारियां ढोने वाले वाहनों के लिए एआरटीओ से परमिट जारी होना चाहिए, परमिट जारी हो जाए, तो मानक के अनुसार सवारियां बैठाई जानी चाहिए। आलम यह है कि जिन वाहनों में 10 सवारियां बैठाने का मानक है, उनमें 20 से 25 सवारियां तक बैठाई जा रही है। कैराना क्षेत्र में चलने वाले डग्गामार वाहन चालकों ने वाहनों को इस तरह मॉडीफाई करा लिया है, जिसमें ज्यादा सवारियां बैठाई जा सकें, जबकि वाहन की सीटिंग व्यवस्था में फेरबदल करना भी नियम विरुद्ध है। वाहनों में भीतर ही नहीं, बल्कि छतों पर भी सवारियां बैठाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- पुलिस से रहती है साठगांठ
पुलिस की मिलीभगत से ऐसे वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। पुलिस थोड़े से पैसे के लालच में 20 से 22 लोगों की जिंदगियों को दांव पर लगा देती है। पुलिस कहती यह है कि इन वाहनों के मामले में सख्ती से निपटा जाता है। उधर, कांधला में गंगेेेरु मार्ग, कैराना में पानीपत रोड, शामली में गढ़ीपुुख्ता, शामली-कुड़ाना -भनेडा मार्ग, शामली-बनत-बंतीखेडा मार्ग, शामली- मेरठ मार्ग और शामली से करनाल मार्ग, शामली से लिसाढ़ मार्ग पर चलते हैं सर्वाधिक डग्गामार वाहन।

-- वर्जन --
जल्द ही डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी तथा नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। -- मुंशीलाल, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed