फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ी

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ी

Mon, 07 May 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ी
झिंझाना।
विज्ञापन

ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झिंझाना स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन और जयसीताराम इंटर कॉलेज के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।
यूथ स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से शामली स्थित वीवी इंटर कॉलेज में रविवार को हुई प्रतियोगिता में राष्ट्रीय शिक्षा सदन कन्या जूनियर हाई स्कूल की छात्रा गंगा भारती ने सब जूनियर बालिका वर्ग में, वर्षा ने जूनियर बालिका वर्ग में और राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के छात्र मुदस्सिर ने जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा जय सीताराम किसान इंटर कालेज के अरुण कुमार ने 55 किलो भार वर्ग में गोल्ड व मोहम्मद तनसीर ने 47 किलो जूनियर बालक वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया। सोमवार को विद्यालय लौटने पर राष्ट्रीय शिक्षा सदन कालेज के प्रबंधक शैलेंद्र मित्तल व प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार और कन्या जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाचार्या नीलम चौधरी, जय सीताराम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रन सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, यूथ स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी के सुरेश चंद गर्ग, डॉ. तिरथपाल पवार, दिलदार सभासद, राजेंद्र कुमार छीपा कटारिया, कोच उस्मान अली, गीता, मास्टर रजत कलस्यान आदि लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में अजय सिंह व कोच पंकज कुमार का विशेष सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed