{"_id":"5aef49ba4f1c1b042e8b745b","slug":"181525631418-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के खिलाफ जलालाबाद में कराई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी के खिलाफ जलालाबाद में कराई मुनादी
Updated Mon, 07 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद।
आपराधिक मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी रवि पेश नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जलालाबाद में पहुंचकर मुनादी कराई और लोगों से अपील की कि आरोपी रवि को देखते ही चौकी में सूचना दें। रविवार को डायल 100 बाइक मॉनिटर टीम प्रभारी यशवीर सिंह, प्रदीप कुमार, राशिद हसन और सलेकचंद जलालाबाद में पहुंचे। नगर के बाजारों-चौराहों पर खड़े होकर कहा कि मोहल्ला रामनगर निवासी रवि पुत्र चमन के खिलाफ आपराधिक मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा है। अगर किसी को वह दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। ताकि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा सके।