{"_id":"5aba881f4f1c1b71778b7d28","slug":"181522173983-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम विरुद्ध चुनाव प्रक्रिया के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम विरुद्ध चुनाव प्रक्रिया के विरोध में धरना
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कांधला क्षेत्र के गांव नाला स्थित महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर विरोध हो रहा है। लोगों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देकर कहा कि चुनाव प्रक्रिया प्रशासन द्वारा स्वीकृति पदाधिकारियों और सदस्यों के हिसाब से कराई जानी चाहिए।
मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पहुंचे जगदीश कश्यप, मांगेराम, केशोराम, चंद्रपाल कश्यप, संजीव कश्यप, शिवकुमार, नीटू कश्यप, जयवेंद्र कश्यप, दीपक कुमार और धर्मवीर कश्यप ने धरना दिया। आरोप लगाया कि विद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा रही है। शासन द्वारा स्वीकृत पत्रावली को रिकार्ड से गायब कर दिया गया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। उनकी मांग है कि चुनाव प्रक्रिया शासन और विभाग द्वारा स्वीकृति के मुताबिक ही होनी चाहिए। यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, तो आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम के लिए किया जनसंपर्क
शामली। सपा नेता एवं पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने पांच अप्रैल को शामली में होने वाले महर्षि कश्यप जन्मोत्सव के लिए मंगलवार को समाज के लोगों के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान गांव रज्जाकनगर, जमालपुर, लक्ष्मणपुर, शिवनगर, बानीपुर, खानपुर, अलीनगर, सीतापुरी, रंगाना, भमेड़ी शाहपुर, लहरीपुर, हरसाना और गोगवान आदि गांव में पहुंचकर लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सलेक चौसाना, अमर सिंह, सुरेंद्र, मांगा, शिक्षा कश्यप, रवि, बाबू, रामशरण, सुरेश कश्यप, पप्पू, जगदीश, सुखबीर, शोकेंद्र आदि साथ रहे।
विज्ञापन
एससीएसटी एक्ट को प्रभावी बनाने की मांग
शामली। भारतीय अनुसूचित जनजागृति समिति की बैठक में एससीएसटी एक्ट को प्रभावी बनाने की मांग केंद्र सरकार से की गई। मंगलवार को समिति के मोहल्ला पंसारियान स्थित कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में उपेक्षित और कमजोर वर्ग के लोगों को बराबरी का दर्जा दिलाने की हिमायत व आरक्षण के तहत दलितों, पिछड़ों और जरूरतमंदों के लिए व्यवस्था दिलाई थी। यदि एससीएसटी एक्ट को निष्प्रभावी किया जाता है, तो इससे देश के दलितों की बड़ी आबादी को झटका लगेगा। बैठक में नंदू प्रसाद, वर्गीश झंझोट, अरुण झंझोट, प्रमोद कश्यप, हरस्वरूप कश्यप और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।