फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सरकार कर रही गरीब, मजदूर और किसानों का शोषण- डाक्टर मसूद

सरकार कर रही गरीब, मजदूर और किसानों का शोषण- डाक्टर मसूद

Thu, 22 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सरकार कर रही गरीब, मजदूर और किसानों का शोषण- डाक्टर मसूद
कांधला।
विज्ञापन

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डाक्टर मसूद अहमद ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए भाजपा समाज को बांटने का काम करती है। अब जनता समझ चुकी है और किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब, किसान, मजदूर और व्यापारी सब त्रस्त हैं। लोगों को एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी होगी।
मंगलवार की शाम कस्बा कांधला में घसौली रोड पर रालोद की सभा हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मसूद अहमद ने कहा कि मौजूदा प्रदेश और केंद्र सरकार से हर वर्ग त्रस्त है। गरीब मजदूर किसान का शोषण हो रहा है। भाजपा अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई है। लोगों को आपस में लड़ाकर भाजपा ने सत्ता हासिल की। प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी ने कहा कि समाज हित में हमें आपसी भाईचारा बढ़ाना है। कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए दो वर्गों के लोगों को लड़ाया और उनके बीच खाई पैदा करने की कोशिश की। अब जागरूक होने की जरूरत है और किसी के बहकावे में नहीं आना है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि रालोद ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। हम सभी को पुराने विवादों को भुलाकर आपसी भाईचारे से रहते हुए मिसाल कायम करनी है। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, सुनील कुड़ाना, सत्यवीर मलिक, बीएल प्रेमी, डाक्टर विक्रांत जावला, राजन जावला, रजनीश कौरी, जावेद अख्त्तर और राशिद आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed