{"_id":"5a6cd0dd4f1c1b805a8b65ba","slug":"181517080797-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गागौर और पिंडोरा में चलते मिले ईंट भट्ठे बंद कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गागौर और पिंडोरा में चलते मिले ईंट भट्ठे बंद कराए
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। फ्लाईऐश के बगैर ईंट भट्टों के संचालन पर रोक लग गई है, लेकिन अब भी कुछ ईंट भट्ठा संचालक मनमानी कर रहे हैं। प्रशासन तक ऐसी शिकायतें भी पहुंच रही हैं। शनिवार को एसडीएम ऊन के नेतृत्व में तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम ने कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान दो गांवों में ईंट भट्ठे चलते पाए गए, जिन्हें तत्काल बंद करा दिया गया।
तहसीलदार ऊन यदुवंश कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि ऊन क्षेत्र में ईंट भट्ठों का संचालन हो रहा है। जबकि पूर्व में सभी ईंट भट्ठे बंद करा दिए गए थे। क्योंकि ईंट निर्माण में फ्लाईऐश इस्तेमाल का तय मानक का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। हाईकोर्ट ने भी इस संबंध में सख्त निर्देश दिया था। एसडीएम ऊन विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव पिंडोरा जहांगीरपुर में सरस्वती ब्रिक फिल्ड और गांव गागौर में राणा ब्रिक फिल्ड ईंट भट्ठा चलता पाया गया। इसके बाद दमकल वाहन बुलाकर भट्टी में पानी डलवाकर दोनों ही ईंट भट्ठों का संचालन बंद करा दिया गया है। दोनों ईंट भट्ठा संचालकों को चेतावनी दी गई है कि अगर बगैर अनुमति और मानक का पालन किए बगैर ईंट भट्ठों का संचालन किया, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।