{"_id":"5a638dd54f1c1b92268b58fa","slug":"181516473813-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में मतदाता जागरुकता को हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में मतदाता जागरुकता को हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के प्रति सभी को जागरूक किया
शामली।
शहर के जैन कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कॉलेज की छात्राओं ने मतदान के प्रति सभी को जागरूक किया।
शनिवार को जैन कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत भाषण, स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगिताओं में कॉलेज की छात्राओं ने मतदाताओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता में भाषण में ननिया प्रथम, इसरा द्वितीय, मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में कशिश प्रथम, शुमाइला द्वितीय और राखी ने तृतीय स्थान पर रही। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में तरन्नुम प्रथम, सुमईयां द्वितीय व साक्षी ने तृतीय स्थान पाया। कॉलेज प्रधानाचार्य रुचिता ढाका ने सभी छात्राओं को मतदान का महत्व विस्तार से समझाते हुए विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली सभी छात्राओं से अपना अपना वोट व पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया।