फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऊन मिल श्रमिकों का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय घेरा, प्रदर्शन करते हुए धरना दिया

ऊन मिल श्रमिकों का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय घेरा, प्रदर्शन करते हुए धरना दिया

Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ऊन मिल श्रमिकों का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय घेरा, प्रदर्शन करते हुए धरना दिया
शामली। ऊन चीनी मिल द्वारा श्रमिकों-कर्मचारियों ने बनत में स्थित ट्रांजिट हास्टल में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। ऊन मिल के श्रमिकों-कर्मचारियों ने प्रबंध समिति पर वेज बोर्ड के स्थाई आदेशों का खुुला उल्लंघन करके शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुपीरियर फूड ग्रेन प्राईवेट लिमिटेड ऊन चीनी मिल के श्रमिकों-कर्मचारियों ने बनत स्थित ट्रांजिट हास्टल में पहुंच कर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर ऊन मिल के श्रमिकों-कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सुपीरियर फूड ग्रेनस प्राईवेट लिमिटेड ऊन प्रबंधन मजदूर विरोधी नीतियों और श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। जिससे श्रमिक घोर संकट की स्थिति में आ गए हैं। कम वेतन एवं उनके कानूनों का खुला उल्लंघन के कारण सभी श्रमिक अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ हो गए हैं। ज्ञापन मे कहा कि सभी श्रमिक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित शुगर वेज बोर्ड के तहत कारखाने मे कर्मचारी है। जिनपर उत्तर प्रदेश शुगर एवं स्थाई आदेश उत्तर प्रदेश शुगर के सभी कायदे कानून लागू होते है। मिल प्रबंधन द्वारा वेतन की स्लिप तक दिया है।
विज्ञापन

श्रमिकों ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन द्वारा सितंबर 2015 से श्रमिकों के सैलरी सेट अप के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ की जाएगी। जिससे कर्मचारियों की भविष्य निधि रिटेनिंग ग्रेचुएटी व ओवर टाइम का भारी नुकसान है। श्रमिकों ने सैलरी सेटअप को पहले की तरह ठीक करने व शुगर वेज बोर्ड के अनुसार ओवर टाइम का दुगना पैसा दिलाए जाने व सैलरी हरमाह की 20 तारीख से पहले दिए जाने, मौसमी कर्मचारियों को रिटेनिंग भत्ता मिल चलने से दिए जाने व वर्ष 2014 से कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की मांग की है। मौके पर मौजपाल सिंह, प्रभात भूषण, अनीस अहमद, रिफाकत अली बाबूूराम, संदीप, ब्रजपाल, सुरेंद्र, सोहनवीर, सत्यनारायण, कुवरलाल, रविकांत शर्मा, सुधीर, पवन, रविंद्र अश्वनी शर्मा, अनुज, चरण सिंह, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed