फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली शहर में पुलिस ने चुने 21 सौ खुरापाती तत्व

शामली शहर में पुलिस ने चुने 21 सौ खुरापाती तत्व

Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
शामली शहर में पुलिस ने चुने 21 सौ खुरापाती तत्व
शामली।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अपनी तैयारियों में लगी हुई है। कोतवाली पुलिस ने 25 वार्डों से करीब 2100 लोगों को चुुना है और उन पर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही निगरानी शुरू कर दी है।
निकाय चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। वार्ड में सभासदों के चुनाव को अति संवेदनशीलता के श्रेणी में रखा जा रहा है। क्योंकि मोहल्ले की राजनीति के चलते अक्सर घटनाएं घट जाती है। इसी कड़ी में पुलिस ने पिछले चुनावों के दौरान हुुए झगड़ों को देखते हुए अपना काम शुरू कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने शामली शहर के सभी 25 वार्डों में प्रत्याशियों के दस-दस खास ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जो झगड़ा करा सकते हैं या फिर पूर्व में करा चुके हैं। कोतवाली पुलिस ने शामली के 25 वार्डों में कुल 2100 से अधिक लोगों को चुनकर उनकी सूची तैयार की है। कोतवाली पुलिस इन लोगों पर नजर रख रही है। साथ ही इन सभी लोगों को मुचलके में पाबंद करने के साथ कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पांच के खिलाफ सख्त कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने निकाय चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पांच लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट तथा दो लोगों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई है। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम के अनुसार बुधवार को ये कार्रवाई की गई। अभी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed