{"_id":"59fa1f824f1c1b86698b8dcd","slug":"181509564290-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करेगी पुलिस
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात माह का शुभारंभ हो गया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कार्यालय से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना हर वाहन चालक की जिम्मेदारी है। इसी लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात माह मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को वाहन के कागजात हमेशा साथ रखने चाहिए, ट्रैफिक सिगनल का पालन करना चाहिए, नो एंट्री क्षेत्र में वाहन नहीं ले जाने चाहिए, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शहर के चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी लोगों को जागरूक करेगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना होने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दुपहिया वाहनों से शहर में रैली निकाली। सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी हेलमेट लगाकर बाइकों से निकले थे। इस दौरान टीएसआई भंवर सिंह, आरआई प्रेम थापा तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।