{"_id":"59a858774f1c1b60738b49d7","slug":"181504204919-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड जांच के लिए आधुनिक हुई शामली सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड जांच के लिए आधुनिक हुई शामली सीएचसी
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली अब ब्लड जांच के मामले में आधुनिक हो गया है। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में दो एडवांस मशीनें आई हैं। जिनसे ब्लड जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता में सुधार आएगा साथ ही कम समय में जांच हो सकेगी।
शामली अस्पताल में अभी तक पैथॉलॉजी लैब में माइक्रोस्कोप आदि से ब्लड जांच की जाती थी। जिसमें काफी समय लगता था। साथ ही जांच की स्थिति भी स्पष्ट नहीं होती थी, लेकिन अब शामली में शासन द्वारा दो मशीनें भेजी गई हैं। एक मशीन प्राथोबिन टाइम और दूसरी एक्टिवेटिड पार्सियल थोंबोप्लाटिस टाइम है। इन मशीनों में ब्लड की कई तरीके से जांच की जाती है। खास बात है कि एडवांस टेक्नोलॉजी से परिपूर्ण यें दोनों मशीनें ब्लड की सटीक जांच रिपोर्ट देती है। जितनी जल्दी ब्लड की जांच हो जाती है उतना ही जल्दी मरीज का इलाज शुरू करा दिया जाता है। इन मशीनों में संपूर्ण ब्लड काउंट सहित गर्भवती महिलाओं और एनीमिया के मामले में जांच, ट्रोमा की जांच, आपरेशन से पहले की जाने वाली जांच हो सकेंगी। इसके साथ ही डेंगू संबंधी जांचे भी इन मशीनों से हो सकेंगी। पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना ने कहा है कि दोनों मशीनों के आने से कार्य में प्रगति आई है।