{"_id":"59a316694f1c1b6f178b49ec","slug":"181503860329-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने सीडीओ से तालाब कब्जामुक्त, सौंदर्यकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान ने सीडीओ से तालाब कब्जामुक्त, सौंदर्यकरण की मांग
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब का सुंदरीकरण कराने की मांग
शामली। ग्राम पंचायत जाफरपुुर की प्रधान ने सीडीओ को शिकायत करते हुए गांव में तालाब का सुंदरीकरण और कब्जा मुक्त कराने की मांग की। ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले दिनों कई दिन से हुई बारिश के कारण तालाब ज्यादा भरने से पानी गांव की गलियों में आ गया है। वहीं, आसपास के खेतों में भी पानी भरने से फसल बर्बाद हो रही है। गांव में गंदा पानी भरने से बीमारियां फैल रही है। इसके साथ ही कुछ लोगों ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर कुरड़ी और बिटोड़े रखने के साथ ही मकान भी बना रखे हैं, जिसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है। कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने सीडीओ से तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर तालाब का सुंदरीकरण कराने की मांग की है। इस दौरान भोपाल, रामकुमार, प्रवीन, पुन्ना, मुनेश, श्रीपाल, अर्नव आदि मौजूद रहे।