{"_id":"597b8cbb4f1c1b1d6d8b4632","slug":"181501269179-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाहपुर की महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाहपुर की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन।
गांव दरगाहपुर की महिलाओं ने शुक्रवार को ऊन तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य को शिकायत पत्र देकर कहा कि गांव के कुछ लोग सरकारी भूमि पर कूड़ा डालने से रोकते हैं। विरोध करने पर गाली गलौज की जा रही है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उक्त जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं, जिस कारण उन्हें कूड़ा डालने से रोका जा रहा है। एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है।
वाल्मीकि समाज के लोगों ने किया पौधरोपण
ऊन। कस्बा ऊन में वाल्मीकि समाज के लोगों ने ऊन बाईपास पर श्मशान घाट के पास खाली भूमि पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम संयोजक रविंद्र कुमार ने बताया की साफ सफाई के साथ साथ वृक्ष लगाने पर भी ध्यान दे तो पर्यावरण भी स्वच्छ हो जाएगा। इस दौरान राजीव ,ताराचन्द , जगमेर, विमल, सतीश और रणधीरा आदि मौजूद रहे।
रेत, रोड़ी से लदे ट्रक किए सीज
ऊन। एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य के निर्देश पर एआरटीओ ने शुक्रवार को ऊन-चौसाना मार्ग पर ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेत, रोड़ी और डस्ट से लदे 12 ट्रकों को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ा गया। सभी ट्रकों को ऊन चौकी पर खड़ा करा दिया गया। ट्रकों को सीज कर दिया गया। गौरतलब है कि यमुना नदी से अवैध रेत खनन कर इसी मार्ग से ट्रकों में रेत लाया जा रहा है। रोजाना दर्जनों वाहन रेत से लदे इस मार्ग से होकर थानाभवन की तरफ गुजरते हैं। इस संबंध में एसडीएम ऊन को शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई का निर्देश दिया गया।