{"_id":"595e864c4f1c1baf458b4714","slug":"181499366988-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूचे कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूचे कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे रहेगी बिजली
शामली। कांवड़ यात्रा मार्ग बारह दिन तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहने से जगमग रहेगा। विद्युत निगम की ओर से कांवड़ शिविरों को अस्थायी कनेक्शन दिए जाएंगे। कंट्रोल रूम से बिजली संबंधी शिकायत आने के बाद विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करेगी। विद्युत विभाग ने तीन टीम गठित कर दी हैं, जो 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगी।
जिले में हरिद्वार से मुजफ्फरनगर और मुजफ्फरनगर से शामली-पानीपत, करनाल मार्ग को मुख्य कांवड़ मार्ग माना गया है। यहां से हरियाणा- मध्यप्रदेश, राजस्थान के शिवभक्त गुजरते हैं। विद्युत निगम ने कांवड़ मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले के कांवड़ मार्गों पर दस जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी। शहर एवं कांवड़ मार्ग पर ट्रांसफार्मरों की बल्लियों की बैरिकेडिंग की जाएगी। ढीले तारों को ऊंचाई पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले के मद्देनजर शामली-कैराना, झिंझाना में नगर निकाय, पंचायत कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। कंट्रोल रूम में बिजली की शिकायत आने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करेगी। कांवड़ मार्गों पर विद्युत निगम की तीन टीम मोबाइल रूप में रहेंगी। कैैराना-कांधला, शामली के बिजली कर्मचारियों की प्रत्येक टीम बारह-बारह घंटे ड्यूटी करेगी। कांवड़ मार्ग पर शिविरों में अस्थायी बिजली कनेक्शन दिए जांएगे। अस्थायी कनेक्शनों के लिए दस हजार रुपये लेकर तुरंत बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।