{"_id":"674ff972e01608bacc09bf2d","slug":"181-crore-outstanding-on-177-lakh-consumers-of-electricity-corporation-shamli-news-c-26-1-sal1002-132841-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विद्युत निगम के 1.77 लाख उपभोक्ताओं पर 181 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विद्युत निगम के 1.77 लाख उपभोक्ताओं पर 181 करोड़ बकाया
Wed, 04 Dec 2024 12:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
शामली। विद्युत निगम के उपभोक्ताओं पर बकाया बिल की वसूली के लिए शासन ने 15 दिसंबर से एकमुश्त समाधान योजना लागू करने की घोषणा की है। यह योजना तीन चरणों में 31 जनवरी 2025 तक लागू रहेगी। इस योजना में जिले के एक लाख 77 हजार 796 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इन उपभोक्ताओं पर निगम का लगभग 181 करोड़ रुपया बकाया है।
एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस योजना के दायरे में आने वाले उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2024 तक बकाया बिल के विलंबित भुगतान पर ब्याज में छूट मिलेगी। अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर ने बताया कि इस एकमुश्त समाधान योजना में एलएमवी-1 घरेलू, एलएमवी -2 वाणिज्यिक, एलएमवी-6 इंडस्ट्रीज और एलएमवी 4बी निजी संस्थान के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
बताया सबसे ज्यादा घरेलू 168261 उपभोक्ताओं पर निगम के 167.54 करोड़ रुपया बकाया है। वाणिज्यिक 9092 उपभोक्ताओं पर 12.10 करोड़ रुपये, इंडस्ट्रीज के 336 उपभोक्ताओं पर 1.12 करोड़ रुपये और निजी संस्थानों के 107 उपभोक्ताओं पर 25 लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया उपभोक्ताओं को योजना का लाभ देने के लिए विभाग की तरफ से तैयारी कर ली गई है। पहला चरण 15 से 31 दिसंबर, दूसरा एक से 15 जनवरी, तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी तक रहेगा। पंजीकरण कराने के लिए 30 सितंबर 2024 तक के बिलों के पूरा बकाया की 30 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। उपभोक्ताओं को किश्तों में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है।