फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   18000 fine on encroachers

अतिक्रमणकारियों पर 18000 का जुर्माना

Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
18000 fine on encroachers
झिंझाना में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम विशु राजा। - फोटो : SHAMLI
अतिक्रमणकारियों पर 18000 का जुर्माना
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। एसडीएम ऊन विशू राजा व ईओ योगेंद्र कुमार ने टीम के साथ बस स्टैंड पर सड़क सुरक्षा अभियान एवं अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। अतिक्रमण करने वालों से 18000 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
कुछ व्यापारियों ने सड़क किनारे रोडी, डस्ट डालकर, रेहड़ी, पटरी द्वारा अतिक्रमण करने वाले प्रिया खाद भंडार, शलभ गुप्ता, राजू, दीपक, आसिफ, इरफान, सन्नी, शिवम पर 18000 रुपये का जुर्माना किया है। उपजिलाधिकारी ऊन विशु राजा एवं नगर पंचायत ईओ योगेंद्र कुमार की इस कार्रवाई से व्यापारियों एवं अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पर भी जांच की गई। जिसमें सीएचसी से डॉ. नितिन चौधरी को बुलाकर अल्ट्रासाउंड सेंटर के दस्तावेज चेक करने के निर्देश दिए। डॉ. नितिन चौधरी ने बताया एसडीएम द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारने के दौरान चिकित्सक नहीं मिलने पर जांच के आदेश दिए थे। जिसमें अल्ट्रासाउंड सेंटर के दस्तावेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय के वाहनों पर लगा जुर्माना
जलालाबाद। एआरटीओ मुंशीलाल ने नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय पहुंच कर वहां खड़ी कूड़ा गाड़ी सहित नगर पंचायत के अन्य वाहनों के कागज चेक किए।
एआरटीओ द्वारा की गई चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन के कागज पूरे नहीं मिले। बताया गया कि अधिकतर गाड़ियों की फिटनेस कई वर्ष पूर्व समाप्त हो चुकी है, लेकिन नगर पंचायत द्वारा इन वाहनों का इंश्योरेंस व फिटनेस आदि नहीं कराया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए एआरटीओ मुंशीलाल ने नगर पंचायत जलालाबाद की जेसीबी, स्काइलिफ्ट, ट्रैक्टर व बिना नंबर प्लेट के खड़ी कूड़ा गाड़ी सहित चार वाहनों पर ऑनलाइन लगभग 50,000 हजार रुपये का जुर्माना कर दिया। अधिशासी अधिकारी को वाहनों के कागज पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया था।

एआरटीओ मुंशीलाल ने नगर पंचायत जलालाबाद को जनपद की अन्य नगर पंचायतों में वाहनों के कागजात पूर्ण करने के मामले में फिसड्डी बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सभी वाहनों के कागज पूर्ण नहीं कराए गए तो अग्रिम कार्रवाई करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

जलालाबाद में वाहनों के चालान काटते एआरटीओ मुंशीलाल।

जलालाबाद में वाहनों के चालान काटते एआरटीओ मुंशीलाल।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed