फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   18 possible dengue patients found

शामली: डेंगू के संभावित 18 मरीज मिले, रक्त के नमूने लिए

Sat, 18 Feb 2023 07:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 18 Feb 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
18 possible dengue patients found
- स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों की कर रहा निगरानी
विज्ञापन

- नमूनों को एलाइजा जांच के लिए भेजा जाएगा सहारनपुर मेडिकल कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते मच्छर पनप रहे हैं। इसके चलते वायरल बुखार के मरीजों के साथ ही डेंगू के लक्षण वाले मरीज भी सामने आ रहे हैं। जिले में सरकारी अस्पतालों में आने वाले इस तरह के मरीजों की निगरानी की जा रही है और जांच के लिए उनके रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं। जिले में इस तरह के 18 मरीजों के एलाइजा जांच के लिए रक्त के नमूने लिए गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में लोगों को मच्छर से बचाव करना चाहिए।
जिले में मौसम बार-बार बदल रहा है। कभी मौसम गरम होता है तो कभी ठंडा हो जाता है। इस तरह का मौसम मच्छर पनपते हैं। मच्छर पैदा होने से मलेरिया व डेंगू होने का खतरा रहता है। इस बदलते मौसम में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों पर खास निगरानी रखी जा रही है। जिन मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलते हैं, उनकी कार्ड से जांच की जाती है। कार्ड की जांच में जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उनके रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में आने वाले डेंगू के संभावित 18 मरीजों के रक्त के नमूने लिए हैं। इन नमूनों को एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। जिला मलेरिया विभाग के प्रयोगशाला सहायक अवधेश वाडेकर ने बताया कि सरकारी अस्पतालों से डेंगू संभावित 18 मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए हैं। नमूनों की एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर भेजा जाता है। एलाइजा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed