फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   18 nominated for the post of head

ग्राम प्रधान पद के लिए 18 ने किया नामांकन

Sun, 12 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
18 nominated for the post of head
गढ़ीपुख्ता। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव प्रक्रिया के दौरान ऊन ब्लॉक के गांव चौसाना के प्रधान पद हेतु कार्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

चौसाना में प्रधान पद हेतु कुल 26 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। जिनमें से 18 उम्मीदवारों ने नामांकनपत्र दाखिल किए। पूर्व प्रधान सरदार पंजाब सिंह की मृत्यु के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इस बार उनकी पत्नी सिमरन जीत कौर और दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी गुलजार ने भी नामांकन पत्र जमा किए। प्रत्याशियों ने चुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा दथेड़ा ग्राम पंचायत में वार्ड नंबर-13 के लिए एक नामांकन पत्र जमा हुआ है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। मंगलवार को नामांकन वापसी, चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल
थानाभवन। विकास खंड थानाभवन में रविवार को ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए खाली पड़े पदों पर पर्चे दाखिल किए गए। खंड विकास अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने बताया कि थानाभवन विकास खंड में केवल जाफरपुर ग्राम पंचायत में केवल एक ही पद खाली था, जो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। जिस पर केवल एक ही प्रत्याशी वार्ड नं-12 से प्रदीप पुत्र पुन्ना ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। चुनावी प्रक्रिया के तहत समयसीमा पर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed