फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रधानमंत्री मोदी की रैली में मेरठ जा रहे अधिवक्ताओं को पुलिस ने रोका

प्रधानमंत्री मोदी की रैली में मेरठ जा रहे अधिवक्ताओं को पुलिस ने रोका

Thu, 28 Mar 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की रैली में मेरठ जा रहे अधिवक्ताओं को पुलिस ने रोका
पुलिस ने अधिवक्ताओं को काबड़ौत पुल पर रोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी न होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ रैली में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे 15 अधिवक्ताओं को पुलिस ने काबड़ौत पुल पर रोक लिया। रैली संपन्न होने के बाद अधिवक्ताओं को कोतवाली से छोड़ा गया।

बृहस्पतिवार को मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का आयोजन हुआ। जिला बार एसोसिएशन शामली के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 15 अधिवक्ता पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी न होने पर दो कारों से प्रधानमंत्री मोदी की रैली में विरोध प्रदर्शन करने के लिए मेरठ रवाना हुए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस ने काबड़ौत पुल पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान कार सवार अधिवक्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और उन्हें कोतवाली ले गई। दोपहर में मोदी की रैली संपन्न होने के बाद सभी अधिवक्ताओं को कोतवाली से छोड़ा गया। इस पर रोष जताते हुए अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की मांग पर केंद्र सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। पांच साल में प्रधानमंत्री ने इस मांग के संबंध में अधिवक्ताओं को एक बार भी मिलने का समय नहीं दिया। इस दौरान महासचिव नीलकमल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पंवार, मनीकांत शर्मा, जगत प्रसाद कौशिक, मनोज जांगिड़, राहुल मलिक, रामभूल सिंह, विपिन सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री की मेरठ रैली में विरोध प्रदर्शन करने 15 अधिवक्ताओं को रोक लिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी की रैली संपन्न होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed