{"_id":"5c7d60a0bdec22147609d2dd","slug":"171551720608-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के शक में पकड़ा गया चावल ग्रामीण का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी के शक में पकड़ा गया चावल ग्रामीण का निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाबाजारी के शक में पकड़ा गया चावल ग्रामीण का निकला
चौसाना। पुलिस ने राशन को कालाबाजारी में बेचने की शिकायत पर चावल लादकर जा रही ट्रैक्टर-बुग्गी को कब्जे में ले लिया। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो चावल राशन का न होकर ग्रामीण का पाया गया। डीलर के यहां जांच में राशन का स्टॉक पूरा मिला।
रविवार रात को किसी ग्रामीण ने चौसाना पुलिस को सूचना दी कि थानाभवन-चौसाना मार्ग पर एक ट्रैक्टर-बुग्गी में राशन का करीब सात क्विंटल चावल प्लास्टिक के बोरे में भरा हुआ कालाबाजारी में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के लिए ट्रैक्टर-बुग्गी को चावल समेत कब्जे में लेकर चौकी पर ले गई। चौकी इंचार्ज बीनू सिंह ने इस मामले की सूचना एसडीएम ऊन को दी। एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जिस डीलर पर राशन को कालाबाजारी में बेचने का शक जताया गया था, उसकी दुकान पर जाकर स्टॉक की जांच की गई। दुकान पर स्टॉक पूरा पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि जिस चावल को राशन का बताया गया था, उसे ग्रामीण गंगोह से खरीदकर ट्रैक्टर-बुग्गी में लेकर आ रहे थे।