फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़क निर्माण के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 Feb 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर तहसील ऊन क्षत्र में सड़कों का निर्माण कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि सड़कों का निर्माण नहीं होता तो वह 18 फरवरी को अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

भाकियू के जिला सचिव समरपाल तोमर ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम अखिलेश सिंह के न मिलने पर एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि ऊन कस्बे में सड़कों का बुरा हाल है। सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को आनेजाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चौसाना मोड़ से ऊन तक, बिडौली से खोड़समा तथा बिडौली पुल से शामली हाईवे तक सड़क निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़कों का निर्माण नहीं होता तो वे बिडौली चौराहे पर 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो ऊन ब्लाक और यमुना खादर क्षेत्र में लोकसभा चुनाव का अहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक कुमार, मुस्तफा, लाखन सिंह, सुखपाल राठी, अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed