{"_id":"5c226fc3bdec2256ae0cb874","slug":"171545760707-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल जी को याद किया, गरीबो को कंबल बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल जी को याद किया, गरीबो को कंबल बांटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौसले के प्रतीक थे अटलबिहारी वाजपेयी
कैराना। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर मायापुर फार्म हाउस में भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर पुण्य कार्य किया।
मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह ने अटलबिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, मृगांका सिंह के पुत्र शिवेंद्र सिंह, डाक्टर रफल, कृष्ण मित्तल, राजदीप चौहान, प्रमोद ऐरटी, अरशद आदि मौजूद रहे। नगर पालिका कार्यालय में कैैैराना के चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर राशन कार्डों का भी वितरण किया गया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार, राकेश कुमार, ओमप्रकाश सैनी, रविंद्र कुमार, सुभाषचंद, असलम, अबसार अहमद, रविकांत आदि मौजूद रहे। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर चमन लाल ने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी अपने नाम के अनुरूप अटल विश्वास और हौसले के प्रतीक थे। राष्ट्र हित में उनके द्वारा लिए गए निर्णय सदैव याद किए जाएंगे। वाजपेयी जी की 51 प्रेरक कविताओं का संग्रह गैलरी में प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डाक्टर अजय बाबू शर्मा, काव्य रचना गैलरी की संयोजिका डा. नीतू त्यागी ने अटल जी की प्रेरक कविता कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। सहप्रभारी डाक्टर राकेश कुमार ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के द्वारा तथा वीडियो के माध्यम से वाजपेयी जी की प्रेरक कविताओं का संग्रह प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी डाक्टर रीनू, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर आंचल यादव ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया। व्यवस्था में गौतम, सुभाष तथा कृष्णपाल एवं अंग्रेजी विभागीय परिषद की छात्राओं का विशेष सहयोग रहा