फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर डीएम ने लगाई फटकार

शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर डीएम ने लगाई फटकार

Tue, 11 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर डीएम ने लगाई फटकार
शिकायतों के निस्तारण में जिला 54 वें पायदान पर
विज्ञापन

शामली।
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मानक के अनुरूप और गुणवत्ता के साथ कार्य न करने पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय पर नहीं होने के कारण शामली जनपद को 54 वीं रेंक मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायत निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएंगी।

सोमवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यों और आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग की सर्वाधिक शिकायतें लंबित हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है। यदि सुधार नहीं किया, तो कार्रवाई होगी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को उन्होंने प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए जितनी धनराशि उपलब्ध है, उससे भूतल का कार्य पूरा कर लिया जाए, जिससे वहां कार्यालयों को शिफ्ट किया जा सके। उन्होंने कहा विकास कार्यों की धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद परियोजना में देरी होने पर कार्यदायी संस्थाएं स्वयं जिम्मेदार होगी। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि सीएचसी और पीएचसी के निरीक्षण रिपोर्ट पर तथ्यात्मक बनाई जाए। चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ की हाजिरी बायोमैट्रिक लगाई जाए, ताकि गैर हाजिर रहने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्कूलों में क्लासरूम के बाहर शिक्षकों के तथा अस्पताल में चिकित्सक के कक्ष के बाहर चिकित्सक के फोटो और नाम पता लिखवाने का निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, प्रभारी सीएमओ डाक्टर अनिल कुमार, एसीएमओ डाक्टर नेतराम, लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, सहायक अभियंता दिनेश सिंघल, बीएसए गीता वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार अत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed