फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीसीटीवी की निगरानी में आज होगी मतगणना

सीसीटीवी की निगरानी में आज होगी मतगणना

Tue, 28 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी में आज होगी मतगणना
सीसीटीवी की निगरानी में आज होगी मतगणना
विज्ञापन

कैराना।
जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना कराई जाएगी। मतगणना के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना का कार्य पूरा कराया जाएगा।

कैराना लोकसभा उपचुनाव में तबस्सुम हसन के सांसद चुने जाने पर जिला पंचायत सदस्य वार्ड 10 का पद रिक्त हुआ था। इसी के चलते इस पद का उपचुनाव कराने के लिए गत शनिवार को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतपेटियों को कैराना स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। मंगलवार को मतगणना होनी है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए कॉलेज के बड़े हॉल में 11 टेबलों पर मतगणना कराए जाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है। वहीं, मतगणना को निष्पक्ष कराने के लिए 4 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। सोमवार को एसडीएम सुरजीत सिंह, तहसीलदार रनबीर सिंह, सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने अधीनस्थों के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। वहां की तैयारियों का जायजा लिया। जिला पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, मंगलवार को परिणाम सामने आने पर तय होगा कि जिला पंचायत सदस्य की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा। उधर, थानाभवन ब्लाक क्षेत्र के गांव उमरपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतगना भी मंगलवार को ब्लाक कार्यालय पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed