{"_id":"5b3d1ca94f1c1ba5468b4a3a","slug":"171530731689-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी समस्याएं
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
शामली।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई की। इस दौरान 12 मामले महिला उत्पीड़न संबंधी सामने आए, जिनमें जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
बुधवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की मौजूदगी में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई की। इस दौरान ग्राम मसावी निवासी रेशमा ने ससुरालियों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। ग्राम बाबरी निवासी महजबी, शामली निवासी श्रुति गोयल, शामली निवासी पूनम, गांव नया कुंडा निवासी शाइन, मोहल्ला रेलपार निवासी सपना, झिंझाना निवासी राशिदा और खानपुर निवासी शालू ने भी ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न और मारपीट करने के आरोप लगाए। वहीं, शहर के मोहल्ला बनखंडी निवासी सीमा और ऊन कस्बा निवासी पूजा ने भी ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
मामलों की सुनवाई कर डॉ. प्रियंवदा तोमर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में गंभीरता से त्वरित कार्रवाई कराई जाए। पूर्व से जो मामले लंबित हैं, उनका तेजी से निस्तारण कराया जाए। ताकि महिलाओं को इस बात का अहसास हो सके कि उनके खिलाफ अत्याचार करने वालों पर त्वरित कार्रवाई हो रही है। इस दौरान एसडीएम कृष्णपाल तोमर, सीओ अरविंद सिंह राठौर और जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय के अलावा आशा ज्योति हेल्पलाइन 181 की टीम भी मौजूद रही।