फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और एएनएम की नहीं लगेगी बॉयोमेट्रिक हाजिरी, धरना समाप्त

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और एएनएम की नहीं लगेगी बॉयोमेट्रिक हाजिरी, धरना समाप्त

Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और एएनएम की नहीं लगेगी बॉयोमेट्रिक हाजिरी, धरना समाप्त
शामली। बॉयोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में तीन दिन से चल रहे स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और एएनएम का धरना बृहस्पतिवार को सीएमओ के आश्वासन पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिले में फील्ड में काम करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों की जिले में बॉयोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध पिछले तीन दिन से चल रहा था। धरने के चौथे दिन संगठन की अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। वह सुबह फील्ड में जाकर काम करती हैं तो दोपहर में दो बजे बॉयोमेट्रिक हाजिरी कार्यालय पहुंचकर कैसे लगा सकती है। कुछ गांव में यातायात के साधन भी ठीक नहीं है। सभी स्वास्थ्य महिलाकर्मी एक ही तरह बॉयोमेट्रिक हाजिरी लगा सकती है यदि सभी को 12.30 बजे तक ही काम करने के निर्देश दिए जाएं और वह बीच में काम छोड़कर दो बजे कार्यालय पहुंचकर बॉयोमेट्रिक हाजिरी लगा सकें। अगर हमारी ड्यूटी मुख्यालयों पर ही लगा दी जाए तो वह दोनों समय की बॉयोमेट्रिक हाजिरी लगाने को तैयार है। कोई भी बात लिखित में न देने को लेकर सभी की काफी समय तक सीएमओ राजकुमार के साथ बहस होती रही। जिसके बाद उन्होंने थोड़ा समय मांगा। बाद सीएमओ ने डीएम से वार्ता करते हुए सभी को लिखित में बॉयोमेट्रिक हाजिरी न लगाने के आदेश लिखित में जारी कर दिए। जिसके बाद ही स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और एएनएम का धरना दोपहर बाद समाप्त हुआ। इस दौरान ऊषा मलिक, कौशल्य, रुपल, पूजा, राखी, शशिबाला, रामरती, बिमला, नीलम शर्मा, सुमन, मुनेश, इंदू, सुरेश, मीनाक्षी, ऊषा, कविता तोमर, सत्यभामा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed