फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बजरंग दल और विहिप ने लिए कई निर्णय

बजरंग दल और विहिप ने लिए कई निर्णय

Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बजरंग दल और विहिप ने लिए कई निर्णय
बजरंग दल और विहिप ने लिए कई निर्णय
विज्ञापन

शामली।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। साथ ही पांच खंड के संयोजकों का मनोनयन भी किया गया।
सोमवार को बैठक के दौरान बजरंग दल मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति संगठन से बड़ा नहीं हो सकता है। जो खुद को संगठन से बड़ा समझने लगता है, उसे खुद ही खामियाजा उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि 30 जून और एक जुलाई को विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत की बैठक होगी, जिसमें मेरठ प्रांत के सभी जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं, बजरंग दल कार्यकर्ता प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे, जिसके लिए 22 अगस्त को मेरठ प्रांत कार्यकर्ता जम्मू रवाना होंगे। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान शामली जिले में छह स्थानों पर चिकित्सा, खोया पाया आदि के शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा बैठक के दौरान कुछ नए दायित्व भी सौंपे गए, जिनमें गौरव मलिक को शामली देहात प्रखंड का सहसंयोजक, निर्देश मलिक को हाथी करौंदा खंड का संयोजक, प्रशांत जागलान को बाबरी, अंकुर कुमार को दरगाहपुर और रजत मलिक को लांक खंड का संयोजक बनाया गया। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष डाक्टर सुभाष मलिक, सम्भाग सत्संग प्रमुख अर विंद गौतम, विशाल निर्वाल, सन्नी शर्मा, मनतेश सैनी, सन्नी सरोहा, अरविंद साहनी, कुसुमलता, भारतभूषण, हिमांशु शर्मा, राजीव जैन, अक्षय मलिक, गौरव निर्वाल, हर्ष संगल, विनय संगल, सागर कुमार, डॉक्टर पवन, मोहित मलिक, गुड्डू वर्मा, वंश कादियान, दिग्विजय सिंह और आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed