{"_id":"5b240c634f1c1bf66e8b853e","slug":"171529089123-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य साधने पर मिलती है सफलता - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य साधने पर मिलती है सफलता - डीएम
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि गंभीरता से लक्ष्य साधने से ही सफलता मिलती है। खासकर खेल में युवाओं को लग्न के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करनी चाहिए।
शुक्रवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शामली में बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के पास गोल्ड स्टार रायफल क्लब का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि शामली जनपद में खेल के क्षेत्र में प्रतिभाएं भरी हुई हैं। उचित प्लेटफार्म मिलने पर युवा कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं। खासकर शामली जिले में निशानेबाजी का क्रेज भी खूब बढ़ रहा है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पति जयदेव मलिक, डॉ. वेदभानू मलिक, गन्ना समिति चेयरमैन योगेंद्र सिंह, राष्ट्रीय जाट एकता मंच के अध्यक्ष संदीप मलिक, बिट्टू प्रधान धनेना, रजनीश नामदेव, ओमदत्त, सतेंद्र मलिक, उपेंद्र आदि मौजूद रहे। रायफल क्लब संचालिका ऋचा मलिक के अलावा सिम्पल चौधरी, स्वाति चौधरी, मुनव्वर मंसूरी, नमन जैन, शिप्रा त्यागी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, बॉक्सिंग कोच गौतम मलिक और योगा कोच मोहित कुमार भी मौजूद रहे।