फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   निशानेबाजों ने प्रतियोगिता में लगाए सटीक निशाने

निशानेबाजों ने प्रतियोगिता में लगाए सटीक निशाने

Wed, 13 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
निशानेबाजों ने प्रतियोगिता में लगाए सटीक निशाने
शूटरों ने अचूक निशाने साधे
विज्ञापन

शामली। शहर में बुढ़ाना रोड स्थित एके रायफल क्लब में स्वर्गीय कटार सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगाकर खूब वाहवाही बटोरी।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि खेल से व्यक्ति को संघर्ष की सीख मिलती है। संघर्ष से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शामली जनपद के युवाओं ने निशानेबाजी के साथ ही अन्य खेलों में जनपद का नाम रोशन किया है, जो गौरव की बात है। विशिष्ट अतिथि इंस्पेक्टर जेएस कालरा ने कहा कि खिलाड़ी को एकाग्रता से अपने लक्ष्य साधने चाहिए, उसी से कामयाबी मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य शमशाद एवं रायफल क्लब के संचालक ने की। प्रतियोगिता में पहले दिन एयर रायफल पीप साइट वर्ग में सक्षम चौधरी ने 383 अंक हासिल किए, जबकि मुजफ्फरनगर की बालियान शूटिंग रेंज से आए देवराज ने एयर रायफल पीप साइट में 390 अंक अर्जित किए। वहीं, अलवर (राजस्थान) से आए अभिनव चौधरी ने एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में 548 अंक हासिल किए। एयर पिस्टल में संस्कार बिंदल ने 360 और मोदीनगर से आए चिराग शर्मा और एके रायफल क्लब शामली के अमित बटार ने 365 अंक अर्जित किए। रायफल क्लब संचालक अमित कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विपुल बालियान, दीपक, अर्जुन, उत्तम, मनीष बालियान, नाथूराम, मुकेश, मुनव्वर मंसूरी, कपिल, लक्ष्मी और विकास पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed