{"_id":"5b2014274f1c1b13358b64fd","slug":"171528828967-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के मद्देनजर शांति और सदभाव बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के मद्देनजर शांति और सदभाव बनाने की अपील
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद को सद्भाव से मनाने की अपील
थानाभवन। ईद के मद्देनजर थानाभवन थाने में शांति समिति की बैठक में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि किसी ने शरारत करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
मंगलवार को हुई शांति समिति की बैठक में एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य और सीओ अरविंद सिंह राठौर ने कहा कि यदि कोई असामाजिक तत्व त्योहार के मद्देनजर माहौल खराब करने की कोशिश करे, तो उसके बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें। ताकि समय रहते ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण मनाएं और व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में थानाभवन अध्यक्ष के पति इंतजार अजीज, जलालाबाद के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, पूर्व चेयरमैन थानाभवन संजय शर्मा, अशरफ अली, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, पूर्व सभासद मोहम्मद अहमद, रोहित रोड, चक्रेश राणा, अरशद जमाल, हाजी जमशेद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।