फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आग लगने से जल गई गेहूं की फसल

आग लगने से जल गई गेहूं की फसल

Sat, 21 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से जल गई गेहूं की फसल
आग लगने से जल गई गेहूं की फसल
विज्ञापन

कैराना। हरियाणा सीमा पर झिंझाना क्षेत्र के गांव बल्हेड़ा के जंगल में आग लगने से 70 बीघा गेहूं की फसल में से 60 बीघा फसल जलकर राख हो गई। इसेे अलावा दो किसानों की 15 बीघा फसल जल गई।

शुक्रवार शाम झिंझाना के गांव बल्हेडा के जंगलों में आग लगने से हरियाणा सीमा पर एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य द्वारा बल्हेड़ा के किसान किशन कुमार को 80 हजार रुपये में नीलाम की गई 70 बीघा गेहूं की फसल में भी आग लग गई। साथ ही बल्हेड़ा के किसान श्याम सिंह की गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण हरियाणा के राणा माजरा से फैली आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग पर पानी डाल कर आग को फैलने से रोका। इस दौरान नीलाम की गई 70 बीघा फसल में से 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही श्याम सिंह की भी 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग की सूचना पर तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी व झिंझाना कोतवाली प्रभारी एमएस गिल मौके पर पहुंचे तथा राहत बचाव कार्य की जानकारी ली। तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि हरियाणा के राणा माजरा से आग फैल कर बल्हेड़ा में नीलाम गेहूं की फसल तक पहुंच गई तथा 70 में से 60 बीघा फसल जल गई। मामले में लेखपाल की और से झिंझाना थाने पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। साथ ही जली फसल का आंकलन करके मुआवजा दिलाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed