{"_id":"5ab2a75f4f1c1b21578b5d55","slug":"171521657695-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव-पार्वती है संसार के पालनहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव-पार्वती है संसार के पालनहारी
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
कस्बे के पंजाबी सत्संग भवन के प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा में पंडित रघुनाथ प्रसाद रामायणी ने उन्होंने संसार के स्वामी शिव-पार्वती का चरित्र सुनाया। उन्होंने कहा कि शिव नाम कल्याण का है और शक्ति स्वरुप मां जगदंबा पार्वती है। वह दोनों ही इस संसार के माता-पिता स्वरुप है। इन्होंने ही संसार के जीवों का पालन पोषण किया है। कथा व्यास ने भजनों के माध्यम से भी प्रभु का गुणगान कर भक्ति रस की गंगा में श्रद्धालुओं की डूबकी लगवाई। कथा व्यास का सत्संग भवन समिति की ओर से नरेश नारंग व जगदीश प्रसाद ने पटका व फूल माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पप्पू नारंग, मिंटू, बोधराज नारंग, प्रकाश चंद, पंडित राधेश्याम शर्मा, पंडित अमित शास्त्री, बाबूराम नायक, राजेश कुमार सैनी, हरीश कुमार शर्मा, डाक्टर पांडेय, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
25 को निकाली जाएगी रामलता की शोभायात्रा
जलालाबाद। जलालाबाद के प्राचीन श्रीराम मंदिर सेवा समिति लुहारी गेट के तत्वावधान में राम नवमी पर्व श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को मंदिर समिति के मंत्री सचिन कुमार जैन ने बताया कि रामनवमी पर्व पर 25 मार्च को कस्बे में भव्य रामलला की शोभायात्रा बैंडबाजों व झांकियों के साथ निकाली जाएगी। दोपहर के समय आरती के साथ भंडारे का आयोजन होगा।