फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पीड़ितों का न्याय दिलाने के लिए कश्यप समाज एक जुट रहेगा

पीड़ितों का न्याय दिलाने के लिए कश्यप समाज एक जुट रहेगा

Sun, 14 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पीड़ितों का न्याय दिलाने के लिए कश्यप समाज एक जुट रहेगा
शामली। कश्यप समाज की पंचायत में सोनी कश्यप हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रैक में भिजवाने, परिवार को स्थाई सुरक्षा और दोषियों के विरुद्ध रासुका लगाए जाने की मांग की गई। पीड़ित परिवार की अधूरी मांगो को पूरा कराने को लेकर पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को शामली नगर पालिका परिषद परिसर में शामली ब्लाक के कश्यप समाज की एक पंचायत आयोजित की गई। जिसमें नीटू, रामजीलाल कश्यप, सतपाल कश्यप ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद के लिए कृत संकल्पित है, जो मांगे अधूरी है। उन्हें पूरी करने के लिए समाज की ओर से संघर्ष किया जाए। इस मौके पर वक्ताओं ने कश्यप समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया। सर्वसम्मति से पीड़ित परिवार की अधूरी मांगो को पूरा कराने को लेकर पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जिसमें पवन कश्यप सेहटा, इंद्र पाल कश्यप शामली, मुकेश कश्यप लिलौन, सर्वेश कश्यप लांक, अनिल कश्यप सिलावर को समिति में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. रामलाल कश्यप लिलौन, पवन कश्यप, सेहटा, चंद्रपाल कश्यप कुड़ाना, पद्म सिंह मुंडेट, सूरज कश्यप लांक, डॉ. अनिल कुमार सिलावर, संजीव शामली, सुुभाष कश्यप आदमपुर, संजीव कश्यप सिंभालका, राजपाल कश्यप भौराकलां, हरफूल कश्यप कवरपाल कश्यप, जयप्रकाश आदि ने कांधला की सोनी कश्यप हत्याकांड पर रोष प्रकट किया। पंचायत में सर्वेश कश्यप, सेठपाल, अमित कश्यप, रामकुमार कश्यप, राजसिंह, संकटू कश्यप, राम किशन, अजमेर सिंह, ओमवीर सिंह, रविंद्र, वीरसेन, रणपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। संचालन कंवरपाल कसेरवा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed