{"_id":"5a57b24d4f1c1bec188b4706","slug":"171515696717-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2,64,613 नोनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2,64,613 नोनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
शामली। पल्स पोलियो दिवस पर जिले के 2,64613 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 28 जनवरी को पल्स पोलियो दिवस मनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।
बृहस्पतिवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीएमओ राजकुमार सिंह ने बताया कि पल्स पोलियो दिवस पर जिले में 682 बूथों पर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। अभियान में 0 से पांच वर्ष उम्र तक के 2,64,613 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की सफलता के लिए 503 टीमें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 30 मोबाइल टीम, 40 ट्रांजिट टीम शामिल रहेंगे। पोलियो खुराक पिलाने में 105 एएनएम, 462 आशा, 618 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 287 आंगनबाड़ी सहायिका की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा जिले भर के 26 चिकित्सा अधिकारी अभियान के दौरान निगरानी रखने के लिए तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा अधीक्षक से लेकर एएएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंभीरता से ड्यूटी करें। पहले दिन बूथ पर जो बच्चे दवा पीने से छूट जाएं, उन्हें डोर टू डोर जाकर दवा पिलाई जाए। यदि घर पर बच्चे नहीं मिल पाते हैं, तो दोबारा टीम घर पर भेजकर दवा जरूर पिलाई जाए, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक पीने से वंचित न रहने पाए। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सफल कुमार, डाक्टर सुशील कुमार, डाक्टर भानू प्रकाश सहित सभी सीएचसी प्रभारी और चिकित्सक मौजूद रहे।
शामली, कैराना और कांधला की हालत खराब
विगत सितंबर माह में पल्स पोलियो अभियान के दौरान पोलियो खुराक पिलाने के प्रतिशत में शामली, कैराना और कांधला क्षेत्र की हालत खराब मिली। कांधला के मोहल्ला खैल में बच्चों को पोलियो खुराक नहीं पिलाई जा सकी थी। वहीं, समीक्षा बैठक के दौरान थानाभवन की एएनएम ममता, कैराना की एएनएम ज्योति कटारिया और कांधला की एएनएम प्रीति और रुकमेश का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने और लापरवाही का मुद्दा भी उठा। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जो कर्मचारी अपनी ड्यूटी मेें लापरवाही बरतता है, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
जागरूकता शिविर लगाया
शामली। जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर राज कुमार सागर द्वारा शामली के राम सागर मोहल्ले में टीबी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबी आजम ने मोहल्ले के लोगों को टीबी से बचाव और उपचार के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि अगर टीबी के लक्षण हैं, तो तत्काल उसकी जांच कराकर उपचार प्रारंभ कर दें। इलाज में लापरवाही ना बरते। इस दौरान राजबीर और रोहित आदि ने टीबी रोग से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के बारे में जानकारी दी।