फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नारी सशक्तिकरण की टीम ने किया ग्रामीणों को जागरुक

नारी सशक्तिकरण की टीम ने किया ग्रामीणों को जागरुक

Fri, 05 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नारी सशक्तिकरण की टीम ने किया ग्रामीणों को जागरुक
शामली/बाबरी। नारी सशक्तिकरण की टीम शुक्रवार को इंस्पेक्टर विपिन कुमार के साथ गांव भंदौड़ा पहुंची। ग्राम पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं को 1090, 181, डायल 100 की जानकारी दी। बताया कि अगर किसी भी छात्रा को कोई मनचला अथवा संदिग्ध व्यक्ति छेड़छाड़ एवं किसी भी प्रकार से परेशान करे तो कोई भी नंबर डायल कर सहायता मांगी जा सकती है। अगले 15 मिनट के अंदर ही सहायता मिल जाएगी। उन्होंने महिलाओं को कहा कि शिकायत करने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा, इसलिए बुराई को कतई नहीं सहे और ना ही घबराएं। ग्राम प्रधान अमित शर्मा ने कहा कि स्कूली छात्राओं को कॉलेज जाते हुए कोई भी परेशान करे तो पुलिस सहायता लेने से हिचकिचाएं नही और इन नंबरों पर कॉल करें। इसके अलावा ग्राम प्रधान को भी बताएं। महिला सिपाही ममता, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, बाबरी थाने के सब इंस्पेक्टर शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed